फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम का पर्याय है राधा-कृष्ण: गीता चंद्रन

Mon, 29 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री नृत्यांगना गीता चंद्रन का कहना है कि राधा और कृष्ण प्रेम का पर्याय हैं। जहां प्रेम वहीं राधा-कृष्ण हैं।  
विज्ञापन


गीता चंद्रन रमणरेती मार्ग स्थित वीआरआई में चल रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। वृंदावन शोध संस्थान और व्यंजना साहित्य समिति इलाहाबाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया।

पद्मश्री नृत्यागंना गीता चंद्रन ने कहा कि राधा-कृष्ण परंपरा हैं। प्रतीक हैं। इनको घर-घर में दैनिक क्रियाओं में परिवार के सदस्यों के रूप में स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्षीय उद्बोधन में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की राजभाषा अधिकारी डा. ऊषा ने कहा कि प्रेम अनंत है। जिसे राधा-कृष्ण अलौकिकता प्रदान करते हैं। डा. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि राधा-कृष्ण शक्ति हैं। जो प्रेम के नए आयाम स्थापित करती हैं।
विज्ञापन


जिसने कृष्ण को योगेश्वर की उपाधि प्रदान कराई, उस शक्ति का नाम राधा है। राधा-कृष्ण एकीकरण सत्ता हैं।
इस अवसर पर डा. मधु शुक्ला, डा. राजेश मिश्र, डा. ब्रजभूषण चतुर्वेदी, कुंजलता मिश्रा, डा. महेश नारायण शर्मा, डा. मनीष कुमार मिश्रा, श्रीकृष्ण गौतम, सतीशचंद्र दीक्षित, एमवी दिनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें