फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपाल ने टटिया डालकर बना लिया शौचालय

Mon, 29 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब निगरानी कर रही टीम गांव-गांव पहुंच रही हैं। यहां लोगों को खुले में शौच से रोकने के लिए उन्हें खुले में शौच के नुकसान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम अब पूरा हो गया है। इसमें अलग-अलग गांवों की निगरानी के लिए टीम बनाई गई हैं, जो गांव के लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने का काम कर रही हैं।

इसी प्रक्रिया के तहत सोमवार को गोवर्धन ब्लॉक के गांव पैठा, फरह ब्लॉक के गांव शमसाबाद और राया ब्लॉक के गांव थोक ज्ञान में प्रशिक्षण पाए लोग पहुंचे। गांव की समितियों के साथ उन्होंने भोर में शौच के लिए खुले में जाते लोगों को रोका गया। उन्हें इससे होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने यह भी जानकारी दी कि उनके घर में शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


गांव पैठा के चंद्रपाल को जब अफसरों की टीम ने इसकी जानकारी दी तो उसने तत्काल ही टटिया लगाकर शौचालय का निर्माण कर लिया। इन गांवों में जागरूकता के लिए रैलियों का भी आयोजन किया गया। सोमवार को इन गांवों में डीपीआरओ राजेन्द्र प्रसाद यादव, गंगाधर वर्मा, सुरेश चंद्र पारासर, जेपी शर्मा की मौजूदगी में लोगों ने खुले में शौच न करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें