फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे हेल्पलाइन से मिली मदद...चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, बेटे को दिया जन्म; दोनों सुरक्षित

Fri, 14 Feb 2025 02:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर एक पति की गुहार के बाद रेलवे की टीम मददगार बन गई। महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और बेटे दोनों सुरक्षित हैं। 
 
विज्ञापन
गर्भवती को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाताल कोट एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को रोहतक से झांसी अपने घर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला के पति ने रेलवे नंबर के हेल्पलाइन पर सूचना दी। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो आरपीएफ ने महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां एक घंटे बाद पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन में महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई थी। पीड़ा की सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल आंचल तोमर ने उसे तत्काल रेलवे के डॉक्टर शुभम को दिखाया। उन्होंने बताया कि महिला यात्री संतोषी पति सुरेश एसी कोच में झांसी तक सफर कर रही थीं।

रास्ते में प्रसव पीड़ा होने से उन्होंने इसकी सूचना दी तो आरपीएफ अलर्ट हो गई। ट्रेन रुकते ही महिला को तत्काल भर्ती कराया। पति सुरेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया है। अब उनके दो बेटे हो गए हैं। उन्हें काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें