फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे: टोल मांगा तो ट्रेलर चालक ने की ऐसी हरकत, बाल-बाल बच गया कर्मचारी; FIR हुई दर्ज

Wed, 15 Apr 2026 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल पर ट्रेलर चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद बढ़कर हिंसक हो गया। आरोप है कि चालकों ने सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर टोल टैक्स को लेकर बडा विवाद हो गया। एक ट्रेलर चालक ने टोल कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर एक सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। टोल के नोडल इंचार्ज सुशील सिंह ने वाहन संख्या के आधार पर 4 ट्रेलर और 2 अज्ञात वाहनों के चालकों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टोल के नोडल इंचार्ज ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजस्थान नंबर का एक ट्रेलर टोल पर पहुंचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर चालक ने कर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। उसी रात करीब 2 बजे पांच ट्रेलर एक साथ टोल रैंप पर आए और दोनों लाइनों को बाधित कर दिया। आरोप है कि इन ट्रेलरों के चालकों ने फिर से अभद्रता शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान राजस्थान नंबर के ट्रेलर के चालक ने टोल के सुरक्षा गार्ड सोनवीर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार ट्रेलर गाड़ियों के नंबर स्पष्ट हैं, जबकि दो अन्य पर नंबर प्लेट नहीं थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें