फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोज पहुंच रहे 200 से अधिक बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने के बाद नवजात और छोटे बच्चों के इलाज का दबाव जिला अस्पताल पर बढ़ गया है। यहां बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। अचानक बढ़े लोड के बावजूद महिला अस्पताल में विशेषज्ञ की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से परिजनों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्चों की जांच और उपचार के लिए बाल रोग विशेषज्ञ की जरूरत होती है। विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने के बाद यह जिम्मेदारी प्रभावित हुई है। ऐसे में नवजात और छोटे बच्चों को लेकर आने वाले परिजन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें नवजात से लेकर छोटे बच्चों तक की संख्या शामिल है। बढ़ी मरीज संख्या के चलते चिकित्सकों पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। परिजन का कहना है कि बच्चों के उपचार में विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत होती है, ऐसे में महिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। वहीं महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें