फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आलू किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। क्षेत्र के आलू उत्पादक किसान इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में आलू के लगातार गिरते दामों और निर्यात की व्यवस्था न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है वर्तमान में आलू का मूल्य इतना कम हो गया है कि कोल्ड स्टोरेज का भी खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने शासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हथकौली निवासी आलू उत्पादक किसान विश्वेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि किसानों ने कर्ज लेकर महंगी खाद, बीज, सिंचाई, मजदूरी और अन्य कृषि संसाधनों से आलू की फसल तैयार की थी। बेहतर मूल्य की उम्मीद में अधिकांश किसानों ने आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा, लेकिन अब बाजार में कीमतें लगातार गिर रही हैं। ऐसे में किसानों के सामने कर्ज चुकाने और परिवार का भरण-पोषण करने का संकट है।
भरतिया निवासी आलू उत्पादक किसान सुभाष सिंह ने बताया कि लागत बढ़ रही है, लेकिन पैदावार का का दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आलू उत्पाद किसानों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं। भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा सरकार को तत्काल किसानों के लिए राहत की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि तत्काल निर्यात व्यवस्था शुरू की जाए और कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा कम किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें