फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य दलों ने छला, सपा व्यापारियों की हितैषी

Mon, 30 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
अन्य दलों ने छला, सपा व्यापारियों की हितैषी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलाश राय सिंघल ने कहा है कि सपा वैश्य और व्यापारी समुदाय का हमेशा साथ देती आई है। अन्य दलों ने व्यापारियों को छल जबकि सपा ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया है। ये किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

हुलाश राय सिंघल सोमवार को भरत मिलाप चौक पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अतुल सिसौदिया लवी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुंगी कर को सपा सरकार ने समाप्त किया था। व्यापारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की। सपा सरकार ने उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाकर बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास की चर्चा पूरे प्रदेश में है इसलिए जनता भारी बहुमत से सपा की सरकार बनाने जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।
सभा में कल्यान सिंह, रामेशवर सैनी, हरीमोहन सैनी, महेश महावर, समय सिंह, बीरी सिंह, वीरु सिंह, भूपेश, शंकर प्रधान, सतवीर प्रधान, राधाचरन, हरगोपाल, विनोद प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें