फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल-संरक्षण जागरूकता के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया-नीमगांव रोड स्थित केडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन विषय पर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने जल संरक्षण की महत्ता पर छात्र-छत्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जल का संरक्षण करने की बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली गांव की प्रमुख गलियों से गुजरी। रैली का नेतृत्व सत्यप्रकाश सारस्वत, गगन कुमार, जगवीर सिंह, प्रदीप कुमार, पुष्पराज, धर्मेंद्र कुमार, संतोष सक्सैना, पीएस कौशिक, सुशील शर्मा ने किया। प्रबंधक सतीश चंद्र, हुकम सिंह, अशोक कुमार शर्मा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। छात्रों ने इस विषय पर वाद-बिवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें