फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पर रिपोर्ट के ओदश

Mon, 02 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील विकास खंड की ग्राम पंचायत बदनपुर में ग्राम प्रधान की अनियमितताओं के रिकार्ड देने में आनाकानी कर रहे सचिव राजेश के खिलाफ पीडी डीआरडीए ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बदनपुर की प्रधान लक्ष्मी देवी को पति के  नाम चेक काटने तथा मनरेगा में फर्जी कार्य दर्शाने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसकी जांच डीएम के आदेश पर जिला पंचायत राज्य अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता को सौंपी गई। जब जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव राजेश से रिकार्ड मांगे तो उन्होंने रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए। इससे जांच आगे नहीं बढ़ सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडी डीआरडीए डा.केके वाजपेयी ने बीडीओ नौहझील को सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दे दिए।
विज्ञापन

इधर इस ग्राम सभा के संचालन के लिए समिति गठित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष पूनम और सदस्य विद्यादेवी तथा इंद्रजीत को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें