फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मथुरा-वृंदावन के बाजार सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे

विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बाजार और कार्यालय को लेकर शासन की नई व्यवस्था को मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र में प्रभावी कर दिया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे, बाकी पांच दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र में (प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार प्रात: पांच बजे तक शासकीय/गैर शासकीय कार्यालय, आवश्यक सेवाओं व बैंकों को छोड़कर) बंद रहेंगे। सभी दुकान, बाजारों सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को रोजाना सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सुविधानुसार खोले जाएंगे। शनिवार व रविवार समस्त बाजार बंद रहेंगे।

सिर्फ दूध, मक्खन, ब्रेड, मिठाई व मेडिकल की दुकानें शनिवार व रविवार को भी सुबह सात से 11 बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक खुलेंगी। औद्योगिक इकाई/कारखानों पर उपरोक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इनमें सोशल डिस्टेंन्सिंग व अन्य स्वास्थ्य प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प-डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें