यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक ही बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र और दामाद को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है।
हाथरस जिले के थाना सहपऊ के गांव खोंडा निवासी करुआ (52) पुत्र छोटेलाल अपने बेटे शेरू खां (30) और दामाद जलालुद्दीन (28) पुत्र समसुद्दीन निवासी बेल का नगला थाना बरहन आगरा के साथ एक ही बाइक से दिल्ली गए थे। वहां से नोएडा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस हाथरस लौट रहे थे। सुबह तकरीबन 4.15 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसे बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई। एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हसनपुर चौकी प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बाइक पर मौजूद तीनों लोगों में से किसी के पास भी हेलमेट नहीं था। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन का भी कोई पता नहीं चल सका है।