फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह ने डाली थी ब्लाक प्रमुख गोवर्धन के यहां डकैती

Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बावरिया गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में डकैती व लूट की कई वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह ने आठ नवंबर की रात मथुरा में गोवर्धन ब्लाक प्रमुख के यहां करीब छह करोड़ की डकैती डाली थी। हालांकि पुलिस इस मामले में एक भी रुपया बरामद नहीं कर पाई है, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर माल और नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में मुनेश उर्फ मनीष उर्फ भूरा निवासी चक घरवारी थाना डींग, हाल निवासी नाथूसरी का चौपटा (सिरसा, हरियाणा), सोनू उर्फ ओमप्रकाश निवासी आजाद नगर थाना चिकसाना, भरतपुर, हाल निवास सुरेशिया बस्ती (हनुमानगढ़ राजस्थान), विक्रम बावरिया निवासी दुजाना जिला झज्जर हरियाणा और रामेश्वर निवासी जटौली थून डींग हैं। इन्हें पुलिस ने गुरुवार को मथुरा रोड पर सरह ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया।

इनके पास से आठ तमंचे, एक चाकू और करीब 150 कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी राहुल प्रकाश ने खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह का सरगना मुनेश उर्फ मनीष है और गिरोह ने 19 मार्च को हलैना, भरतपुर में करीब चालीस लाख की डकैती डाली थी। इस घटना में मुनेश और उसके साथी सोनू पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने आठ नवंबर की रात मथुरा के गांव पाली डूंगरा में ब्लाक प्रमुख गोवर्धन हरनंदी देवी के यहां छह करोड़ की डकैती डालने की बात स्वीकार की है। वारदात के दौरान बदमाशों ने करीब 150 राउंड फायरिंग की थी और इसमें ब्लाक प्रमुख के परिवार के तीन सदस्यों समेत नौ लोग घायल हुए थे। इनमें गोली लगने से घायल विपिन और हरेंद्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह गिरोह राजस्थान में भरतपुर ,झुंझुनू, अलवर, दौसा, उत्तरप्रदेश में वृंदावन, खुर्जा, बुलंदशहर, फीरोजाबाद व आगरा, मध्यप्रदेश के शिवपुरी,ओरंईया में हुई डकैती की घटनाओं में भी शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि इनके फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें