फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निगम की नई आठ बसों में से पहले दिन चलीं सिर्फ पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। आए दिन गोवर्धन और छटीकरा जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए निगम ने रविवार से आठ नई बसों को चलाने की योजना तैयार की थी। लेकिन पहले दिन निगम द्वारा सिर्फ पांच बसों को ही चलाया जा सका। नई बसों के चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वृंदावन बस अड्डे से छटीकरा, राल और गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को अनदेखा करना ई बस चालकों और परिचालकों को मंहगा पड़ गया। निगम ने यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मथुरा, वृंदावन, छटीकरा, राल, गोवर्धन और बरसाना जाने के लिए सामान्य बस सेवा शुरु की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार से नियमानुसार सभी आठ बसों का संचालन किया जाएगा। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा की पहल पर शुरु की गईं इन नई बसों के चलने से यात्रियों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। इन बसों से यात्री कम किराए में अपना सफर तय कर सकेंगे। ई-बसों की अपेक्षा निगम की सामान्य बसों में यात्रियों की क्षमता लगभग दो गुनी से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें