फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 547 में से 120 कॉलेजों ने ही भेजा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में शिक्षकों की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं बड़ी संख्या में विद्यालयों की लापरवाही उजागर हो रही है। जिले के कुल 547 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक केवल 120 स्कूलों ने ही शिक्षकों का विवरण डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराया है, जबकि 427 विद्यालयों का डेटा अब भी लंबित है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए सभी विद्यालयों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इससे समय रहते तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जा सके। तय समय सीमा के बावजूद अधिकांश स्कूलों ने जानकारी नहीं भेजी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। 427 स्कूलों को चेतावनी जारी की है। स्पष्ट किया है कि शीघ्र ही शिक्षकों का डेटा उपलब्ध नहीं कराया तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें