मथुरा के थाना मर्गारा क्षेत्र की घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के सौंख में एक पिता ने एक वर्षीय बेटी की पिटाई कर दी। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दाैरान बच्ची की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।