फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य ग्राम में एक साल तक चलेगा रजत जयंती उत्सव

Tue, 25 Apr 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
‌िडडिवायडर
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में 27 अप्रेल से शुरू हो रहे परम शक्तिपीठ के रजत जयंती उत्सव के मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाईक होंगे। वह सुबह 9 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डा. उमाशंकर राही ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण सिंह एवं स्वाती सिंह विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगी। रजत जयंती उत्सव एक वर्ष तक चलेगा इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में धर्र्म, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, आध्यात्म आदि से संबंधित कार्यक्रम भव्यता से आयोजित किए जाएंगे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन संभावित मार्गों को सुंदर बनाने के साथ ही सुरक्षित करने में जुट गया है। सोमवार को जिला प्रशासन ने  डिवाइडर निर्माण के साथ-साथ सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


यह है संभावित रूट
राज्यपाल रामनाईक का हेलीकॉप्टर 27 अप्रेल को सुबह 9 बजे पानीगांव-वृंदावन एप्रोच मार्ग स्थित पवन हंस के हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से काफिला सौ शैय्या अस्पताल के सामने से पागल बाबा मंदिर होता हुआ वात्सल्य ग्राम स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें