मथुरा। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से जिला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण में 60 लाख रुपये की लागत आएगी। फिलहाल 50 फीसदी कार्य पूरा हो गया है, बाकी प्रक्रिया जारी है।
जिले में दो वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। एक वृंदावन में और दूसरा सदर ब्लॉक के पास सरकारी भवन में संचालित हो रहा है। वन स्टॉप सेंटर के दोनों जगह अस्थायी कार्यालय हैं। शासन की ओर से जिले में पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रस्ताव मिला था।
इसके बाद 60 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है। शासन से बतौर पहली किस्त 30 लाख रुपये आवंटित की गई है। जल्दी वन स्टॉप सेंटर को अपना भवन मिल जाएगा।