फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वन स्टॉप सेंटर के भवन का 60 लाख रुपये से हो रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से जिला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर का निर्माण हो रहा है। 60 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर को छह माह बाद खुद का भवन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में दो वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। एक वृंदावन में दूसरा सदर ब्लॉक के पास सरकारी भवन में संचालित हो रहा है। वन स्टॉप सेंटर के दोनों जगह अस्थायी कार्यालय हैं। शासन की ओर से जिले में हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रस्ताव मिला था।

कई प्रक्रिया के बाद फिलहाल 60 लाख रुपये की लागत से इसका भवन का निर्माण हो रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया है कि जिला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है। शासन से बतौर पहली किस्त 30 लाख रुपये आवंटित की गई है। छह माह बाद यह भवन बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें