फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार रात आगरा से नोएडा जा रहा सब्जी से भरा ट्रक बाजना कट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सब्जी एक्सप्रेस-वे की दो लाइनों पर बिखर गई। वहीं ट्रक सवार चालक कानपुर के अकबरपुर निवासी देवेंद्र पाल व हेल्पर अंशुपाल घायल हो गए। इधर पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी पीछे से ट्रक में टकरा गई। गाड़ी में सवार दिल्ली के शाहीन बाग निवासी अफसर, दानिश व दादरी निवासी सागर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सभी के परिजन को सूचना दी गई है। सड़क से गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें