फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने ले ली अधेड़ की जान

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गर्मी
विज्ञापन
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े जानलेवा बने हैं। हीटस्ट्रोक के कारण मौत का भी सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को भी गर्मी की चपेट में आने से एक अधेड़ की सांसें थम गई। वहीं दो दिन पहले एक सिपाही की भी गर्मी से ही मौत हो गई थी।  
विज्ञापन


गर्मी अबकी पुराने सारे रिकार्ड तोड़ने पर अमादा है। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसने लगती है। भीषण गर्मी, गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण पारा 43 पार हो चुका है। इससे घर-बाहर कहीं भी आराम नहीं मिल रहा है। कमरों में तो एसी, कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।

बाजारों में भी दोपहर सन्नाटा पसर जाता है। वहीं गर्मी के कारण जहां लोग बीमार पड़ने लगे हैं। वहीं लू के थपेड़ों के कारण मौत का भी सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को ही कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में सौंख रोड स्थित पातीराम मंदिर के निकट पानी पीने के दौरान एक अधेड़ गिर पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय लोग उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चिकित्सकों का मानना है कि हीटस्ट्रोक के कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें