फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In UP: मुठभेड़ में गोली लगने से सवा लाख का इनामी बदमाश घायल, दो वर्ष पहले सिपाही को मारी थी गोली

Sun, 21 May 2023 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Encounter In UP: मथुरा में मुठभेड़ में गोली लगने से सवा लाख का इनामी बदमाश घायल हो गया। यह दो वर्ष पहले एक सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ यूपी ही नहीं राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
Encounter In UP: मुठभेड़ में गोली लगने से सवा लाख का इनामी बदमाश घायल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की तड़के जैंत थाना पुलिस व रिबाडीड टीम ने मुठभेड़ में सवा लाख बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में दो गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान इसका साथी भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए अंतरराज्यीय बदमाश ने दो वर्ष पहले बरसाना थाना क्षेत्र में सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया था। 

पुलिस को देख शुरू कर दी फायरिंग

मुठभेड़ जैंत थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी अजय वर्मा को शनिवार की रात सूचना मिली कि क्षेत्र में सवा लाख का इनामी बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। उन्होंने इसकी सूचना एसएसपी को दी। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर की सहायता से उसे राल रोड पेलखु मोड नगला नेता के पास घेर लिया। पुलिस को देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 

सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया था

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहताश गुर्जर निवासी परखम गुर्जर, थाना जैंत बताया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने 2021 में बरसाना थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग की थी। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। शातिर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। 

विज्ञापन

राजस्थान में भी दर्ज हैं मुकदमे

बताया कि जून 2022 में इसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शातिर के ऊपर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, रंगदारी चौथ वसूली के मुकदमे हैं। राजस्थान में भी उसके ऊपर कई मामले हैं। राजस्थान पुलिस ने भी शातिर पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

गोली लगने के बाद भी करता रहा फायरिंग

पुलिस ने जब बदमाश को घेर लिया तो उसे आत्मसमर्पण के लिए बोला। जैसे ही उसने पुलिस के यह बोल सुने उसका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 10 से 12 राउंस फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली उसके पैर में लगी और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद भी शातिर ने हार नहीं मानी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसके हौसले पस्त करने के लिए उसके दूसरे पैर में भी गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस जीप के चालक के सिर में लगी थी गोली

राजस्थान बॉर्डर पर 25 दिसंबर 2021 की रात को बरसाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस जीप के सिपाही महेंद्र के सिर में गोली लगी। मुठभेड़ में रोहताश और उसके साथी कार को छोड़कर भागने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें