फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मथुरा बना ताल-तलैया: रेलवे पुलों के नीचे भरा पानी, चारों तरफ फंसे वाहन चालक, लोग हुए परेशान

Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वीकेंड लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहे। बावजूद इसके दुकानदारों को अपनी दुकान की चिंता सताने लगी। कारण कि शहर के बाजार की दुकानों में पानी भर जाता है। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान भी इन दुकानदारों को झेलना पड़ता है। 
विज्ञापन
मथुरा में जलभराव से परेशान हुए लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक घंटे की झमाझम बारिश ने एक बार फिर मथुरा नगर निगम की कलई खोलकर रख दी। शनिवार की शाम हुई बारिश से शहर में सड़कें ताल-तलैया बन गईं। रेलवे पुलों के नीचे पानी भर गया। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी खड़ी हुई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


शाम को बारिश शुरू होते ही शहर के होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्यसमाज रोड, चौक बाजार, घीयामंडी, स्वामीघाट, सदर बाजार, डीगगेट, मिलन तिराहा, मसानी चौराहा, जयसिंहपुरा, सदर बाजार, महोली रोड, कृष्णानगर, आंबेडकर कॉलोनी, मधुवन एंक्लेव, डैपिंयर नगर, क्वालिटी चौराहा, भूतेश्वर रेलवे पुल, नया बस अड्डा रेलवे पुल, पुराना बस अड्डा रेलवे पुल, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, महाविद्या कॉलोनी, सरस्वती कुंड आदि इलाके ताल-तलैया बन गए। लगातार बारिश के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि बारिश के चलते जलभराव तो हुआ, पर नाला सफाई के कारण पानी बहुत ही जल्दी निकल भी गया।

बारिश ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता
वीकेंड लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहे। बावजूद इसके दुकानदारों को अपनी दुकान की चिंता सताने लगी। कारण कि शहर के बाजार की दुकानों में पानी भर जाता है। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान भी इन दुकानदारों को झेलना पड़ता है। बारिश में कई दुकानदार अपनी दुकान का हाल जानने के लिए पहुंच गए। इन दुकानदारों ने दुकान में पानी न घुस सके, इसका इंतजाम किया।
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही उड़ा बिजली का फ्यूज
बारिश शुरू होते ही जनपद की बिजली गुल हो गई। हर बार की तरह फिर लोगों को बिजली गुल होने से परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश बंद होने के बाद बिजली न आने से लोगों बेचैन हो उठे। हर कोई विद्युत निगम की धराशायी हो चुकी व्यवस्था को कोस रहा था। जबकि एक दिन पहले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार की रात लक्ष्मीनगर बिजलीघर के निरीक्षण के वक्त लोगों से बिजली का हाल जान रहे थे। 24 घंटे भी नहीं बीते कि विद्युत आपूर्ति चरमरा गया। एसई शहरी आनंद प्रकाश शुक्ला का कहना है कि बारिश के कारण सप्लाई बंद कर दी थी। कुछ जगह फॉल्ट हुए हैं उन्हें दुरुस्त कर लिया गया है।

धान की फसल को होगा फायदा
शहर के साथ-साथ देहात में भी कई जगह मेघ बरसे। इस बारिश से धान की फसल को लाभ होने की उम्मीद है। किसान महाराम सिंह ने बताया कि बारिश से फसल को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। धान की फसल को फायदा होगा। शहर के साथ साथ टैंटीगांव, नौहझील, मांट, राया, फरह, सौंख भी बारिश होने से लोगों ने राहत ली है। टैंटीगांव में बारिश के कारण गई घरों में पानी भर गया। इससे कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें