मथुरा। जनपद के जनहित कार्यों को लेकर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
हेमा ने सीएम से कहा कि मथुरा का चौमुखी विकास करने की जरूरत है। उन्होंने मथुरा की 86 सड़कों के निर्माण कराने के लिए सीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी मंदिर बलदेव एवं महावन गोकुल, रमणरेती के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से कट बनवाए जाने की मांग भी रखी। इस मौके पर जिला पंचायत चेयरमैन किशन चौधरी भी मौजूद रहे।