फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर भिड़ी स्कार्पियो, एक की मौत

Tue, 23 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे थाना यमुनापार क्षेत्र में वृंदावन कट के समीप देर रात कोहरे के कारण एक स्कार्पियो किसी वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


स्कार्पियो में कुल छह लोग सवार थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पांच लोगों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना देर रात करीब 11 बजे हुई। एक्सप्रेसवे पर नोएडा की ओर से आ रही स्कार्पियो कार कोहरे के कारण किसी वाहन से टकरा गई।

हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौके पर मौत हो गई। घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से आनन-फानन में आगरा के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन उसकी जेब से मिले कागज में राजेश कुमार निवासी कानपुर देहात लिखा है। वहीं घायलों में कुछ लोग इटावा के भी बताए गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें