फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के मकान पर कब्जे में एक गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया खायरा में कुछ लोगों पर दलित के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप है। आरोपियों ने विरोध करने पर भाई-बहन की पिटाई भी की और गांव से भगा दिया।
विज्ञापन


भाई को कमरे में बंद कर जबरन कागजातों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की गई। मामले में पीड़ित बहन ने तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार गांव नगरिया में क्रांति देवी और उनके भाई प्रदीप कोली का मकान है। आरोप है कि बीते दिन गांव के चेतराम उर्फ  फत्ते पांडेय, तेजराम, राधारमन और खायरा निवासी मुकेश पांडेय ने भाई-बहन को डरा धमका कर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब भाई-बहन ने विरोध किया तो इन लोगों ने दोनों को पीटा। आरोप यह भी है कि भाई को छाता की एक कालोनी में ले जाकर कमरे में बंदकर पीटा गया और वहां जबरन कागजातों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया।

पीड़ित क्रंाति की तहरीर पर धारा पुलिस ने विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी चेतराम उर्फ फत्ते को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें