फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल बाइक सवार युवकों ने छीनी कार, मामला दर्ज

Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना के नजदीक दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर एक व्यक्ति बाइक सवार तीन युवकों द्वारा कार लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना को जब अंजाम दिया गया तब कार मालिक गांव धनाना से करनाल की तरफ कार में सवार होकर एक अन्य महिला के साथ जा रहा था। तभी कार मालिक ने मामले की सूचना गोहाना थाना शहर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन


थाना शहर गोहाना पुलिस को सोमवार को दी शिकायत में हरिओम निवासी धनाना गांव ने बताया कि वह कार में सवार होकर करनाल जिले के गांव नांदल में किसी काम के लिए जा रहा था। कार में उसके साथ एक अन्य महिला भी सवार थी। जब सोमवार दोपहर को गोहाना पानीपत रोड बाईपास पर खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन युवक उसकी गाड़ी के नजदीक आ पहुंचे। युवकों ने उसकी गाड़ी के दरवाजे का शीशा खुलवाया। फिर उन्होंने उससे टाइम पूछा, उसके बाद उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। जब वह पानी की बोतल उन्हें देने लगा तो तभी एक युवक ने बाइक से नीचे उतरकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी और उसकी गाड़ी में बैठ गया। साथ ही उस युवक ने उसे गाड़ी चलाने के लिए बोला। जब वह गाड़ी लेकर गांव मुंडलाना में सिरसाढ़ रोड पर पहुंचा तो उस युवक ने उसे व कार सवार एक अन्य महिला को नीचे उतार दिया और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें