फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोसी के ज्वैलर्स से सीकरी में हुई लूट का एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काेसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां के ज्वैलर्स से सीकरी बल्लभगढ़, हरियाणा में पिस्तौल के बल पर से लूट के मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उमेश निवासी शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद का मूल निवासी है। वह अब सेक्टर-58 थाना इलाके के सीकरी गांव में रहता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर टीम उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोपाल नगर निवासी महेश स्वर्णकार सीकरी बल्लभगढ़ सराफा की दुकान करते हैं। वह कोसीकलां से अपनी कार से रोज आते जाते हैं। 20 अगस्त की शाम को करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद करके सीकरी से कोसीकलां लौट रहे थे।
दुकान से कोसीकलां जाने के लिए वह अपनी कार में सवार हुए, तभी तीन बाइक सवार तीन युवक वहां आए और उन्होंने तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही उन्हें चोट आई। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होती देख बाइक सवार युवक कार में थैले में रखे एक लाख रुपये की नकदी और करीब 100 ग्राम स्वर्ण आभूषण के थैले को लेकर भाग गए।
विज्ञापन

21 अगस्त को सेक्टर-58 थाने में लूट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने जांच के लिए सेक्टर-30 अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार को टीम के साथ लगाया। टीम ने जांच करते हुए अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम उमेश निवासी गांव कटेना हर्षा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद हाल गांव सीकरी थाना सेक्टर-58 फरीदाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें