नौहझील। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजकांत मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को 20 सदस्यीय टीम ने बाह्य वेदी परिक्रमा मार्ग का सर्वे किया।
सर्वे टीम अलीगढ़ के गांव मालव से मानागढ़ी, बाजना, पारसौली व बरौठ पहुंची और परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजकांत मिश्र ने बताया कि अंतर्वेदी और बाह्य वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांति फैल रही हैं। अंतर्वेदी परिक्रमा मार्ग बनने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। बाह्य वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की डीपीआर तैयार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही 20 सदस्यीय टीम परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करके सर्वे रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सर्वे टीम का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राकेश चौधरी डेयरी वाले, सर्वेश चौधरी, घूरेलाल सिंह, हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, हाकिम सिंह आदि शामिल रहे।