फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 19 जून को 101 झांकियों के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
परशुराम शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन करते हुए पदाधिकारी
विज्ञापन
वृंदावन। भगवान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में 19 जून को वृंदावन में आयोजित होने वाली शोभायात्रा के आमंत्रण कार्ड का विमोचन बुधवार को किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा एवं योगेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से विमोचन करते हुए कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण समाज के आराध्य हैं। आज के समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा एवं शोभायात्रा के मुख्य संयोजक आशीष गौतम चिंटू ने बताया कि 19 जून को 101 आकर्षक झांकियों, बैंड, संकीर्तन मंडल और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें देश-विदेश से कलाकार भाग लेंगे।

समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम एवं सुभाष गौड़ ने बताया कि शोभायात्रा में नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, बलदेव, महावन, गोकुल जैसे प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों से ब्रजवासी भाग लेंगे। ब्रज ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक चंद्रनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मनमोहन गौतम, बीएम शर्मा, बालकिशन गोस्वामी, पुनीत शर्मा, मुकेश सारस्वत, अमित गौतम पिंटू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें