फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद घर लौटी 81 साल की वृद्धा

विज्ञापन
मथुरा। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में बेटे विकास के साथ घर के लिए विदा होती वृद्धा लक्ष्म - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में पिछले 10 वर्ष से वृंदावन में रह रही वृद्धा को उनका बेटा अपने साथ घर ले गया। आश्रम के कर्मचारियों और अन्य माताओं ने वृद्घा को आश्रम से विदाई दी। महिला बनारस की रहने वाली है।
विज्ञापन

बनारस के चेतगंज गांव निवासी लक्ष्मी देवी (81) दस वर्ष पूर्व वृंदावन आईं थीं। वृद्धा चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन फेज 1 में तभी से वृंदावनवास कर रही थी। आश्रम की अधीक्षिका प्रियंका सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वृद्धा लक्ष्मी देवी के घर फोन पर उनके बेटे से संपर्क किया गया था।
इसके बाद परिजनों से बात करने के साथ ही काउंसलिंग भी की। इसके बाद वृद्धा का बेटा विकास कुमार आश्रय सदन पहुंच गया। वृद्धा को सभी ने मिलकर विदाई दी। इस अवसर पर गीता दीक्षित, रेनू मिश्रा, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें