फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर को निकाली जाएगी अग्रसेन शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर की बैठक कृष्णा नगर स्थित श्रीअग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में 18 राजकुमारों का चयन किया गया। इसके साथ महाराजा श्रीअग्रसेन महाराज के रूप में त्रिलोकीनाथ अग्रवाल का चयन किया गया। वहीं, राजकुमारों में अमन अग्रवाल, विनायक, देव, पर्व, धैर्य, शिवम, दिमांग, राघव, तनिष्क, रजत, धुर्व, यश, हर्षित, शुभम, प्रतीक, आदित्य, अभय और काव्य का चयन हुआ।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर के मीडिया प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। यहां सभी राजकुमारों का स्वागत होगा। संस्था के पदाधिकारी अंकित बंसल ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाल कृष्णा नगर पर 11 बजे हवन पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
बैठक में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री गणेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गिरधारीलाल बंसल, राजेश अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, लोकेश बंसल, तुषार गर्ग रॉविन आदि उपस्थित रहे। अग्रवाल मण्डल के पूर्व अध्यक्ष संजू अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें