फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो चांदी लूट का मामला: सराफ का पुराना नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, प्रेमिका और गांव के साथियों ने दिया साथ

Sat, 17 Jun 2023 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में 20 किलो चांदी लूट के मामले में सराफ का पुराना नौकर ही मास्टरमाइंड निकला। उसने प्रेमिका और गांव के साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
20 किलो चांदी लूट का मामला: सराफ का पुराना नौकर ही निकला मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंद नगर थाना क्षेत्र में 11 जून को हुई 20 किलो चांदी लूट की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चांदी लूटने वाले दोनों आरोपियों के साथ उनका सहयोग करने वाली मास्टर माइंड की प्रेमिका व दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई शत प्रतिशत चांदी तो बरामद की है, साथ ही 2 लाख 8 हजार की नकदी भी जब्त की है।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 11 जून की दोपहर 12:15 बजे के करीब गोपेश कुमार खंडेलवाल के यहां काम करने वाले मोतीलाल की स्कूटी का दो बाइक सवारों ने पीछा किया और उससे चांदी से भरा थैला छीन लिया। विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर फरार हो गए। इस वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार 

पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड दीपक तिवारी उर्फ दीपू निवासी माया टीला, हालतगंज थाना गोविंद नगर एवं हाल निवासी कृष्णापुरम, रवेंद्र कुमार मांझी उर्फ रोबिन उर्फ तेरे नाम निवासी गंगतीरा खुर्द थाना सोहागी जिला रीवा मध्य प्रदेश, पीतम सिंह मांझी उर्फ छोटू, नीलेश कुमार सोनी निवासी त्यौथर थाना सुहागी रीवा एवं दीपक की प्रेमिका निवासी कृष्णापुरम को किराए के मकान से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने इनके कब्जे से पुलिस ने 4.411 किलोग्राम की सात बड़ी चांदी की ईंटें, 6 जोड़ी 270 ग्राम की पाजेब, दो लाख 8 हजार की नकदी, चोरी की बाइक, एक तमंचा कारतूस बरामद किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
 

सराफ के पुराने नौकर ने बुना था यह ताना-बाना

लूट का मास्टरमाइंड दीपक तिवारी उर्फ दीपू उर्फ चीका सराफ गोपेश खंडेलवाल के यहां चांदी की मजदूरी का कार्य करता था। मजदूरी के पैसे बढ़ाने के चलते उसका विवाद हुआ तो सराफ ने उसे नौकरी से निकाल दिया। बस यहीं से उसने सराफ को सबक सिखाने की ठान ली। इससे पूर्व दीपक का पत्नी से विवाद हो गया। एक साल पहले उसकी मुलाकात दिनेश चौधरी की पत्नी से हुई जो पति से अलग रहती थी। दोनों के बीच प्रेम पनपा तो दीपक प्रेमिका के साथ बिड़ला मंदिर के पास किराए का मकान लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। 

छह माह पूर्व उसने प्रेमिका से चोरी की चांदी के संबंध में बात की। इस पर प्रेमिका ने गांव में एक सुनार से जानकारी होने की बात कही और नीलेश कुमार सोनी से फोन पर वार्ता कराई। दीपक ने उससे चोरी की चांदी को ठिकाने लगाने की बात की। इस पर नीलेश ने अपना हिस्सा तय किया और दोनों में बात तय हो गई। पुलिस के अनुसार दीपक को पता था गोपेश खंडेलवाल की चांदी को मोतीलाल स्कूटी से लेकर कब आता और जाता है।

यह भी पढ़ेंः- ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक
 

किराए के मकान में बनाई गई थी लूट की योजना

चांदी लूट की वारदात को अंजाम देने से पूर्व दीपक की प्रेमिका का भाई प्रीतम सिंह मांझी अपने साथी रवेंद्र कुमार मांझी उर्फ रोबिन उर्फ तेरे नाम के साथ मथुरा आया था। यहां बिड़ला मंदिर स्थित कमरे में रुके। यहीं पर चारों ने मिलकर चांदी लूट की योजना बनाई। साथ ही पुन: नीलेश से चांदी गलाने की बात भी तय की। उस दिन किसी कारण इन लोगों को मौका नहीं मिला। इसके बाद प्रीतम सिंह व रवेंद्र कुमार दोनों गांव गंगतीरा वापस चले गए। 

पूर्व योजना के तहत एक जून को दीपक ने प्रेमिका को उसके गांव भेजा। अपने साथियों के साथ राहगीरों के मोबाइल फोन से संपर्क करता रहा। सात जून को दीपक ने प्रेमिका के भाई प्रीतम सिंह व रवेंद्र कुमार को मथुरा बुलाने के लिए 500 रुपये बतौर किराए के फोन पे से भेजे। आठ जून को दोनों मथुरा आ गए। नौ जून की शाम दीपक व रवेंद्र ने विकास बाजार के सामने कांप्लेक्स से बाइक चोरी की। 11 जून की दोपहर 12 बजे लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
 

इलाहाबाद में चांदी गलवाकर बनवाई सात ईंटें

लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक व रवेंद्र ने झंडा चौराहे से गोपेश खंडेलवाल के कर्मचारी मोतीलाल की स्कूटी का पीछा किया। कच्ची सड़क पर ही उसे ओवरटेक कर द्वारकेश कॉलोनी में मोतीलाल की स्कूटी आने से पहले प्रवेश किया तथा गोपेश के घर से तीन-चार घर पहले बाइक पुन: कच्ची सड़क की तरफ मोड़ ली। मोतीलाल की स्कूटी को रोककर उससे चांदी से भरा थैला लूट लिया। 

विरोध करने पर रवेंद्र ने मोतीलाल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। दोनों लूट के सामान को लेकर नाले वाली सड़क होते हुए लाल दरवाजा रोड से हालनगंज, बैराजपुरा से कृष्णापुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान आए। बाइक को पार्क में खड़ाकर ट्रेन से प्रेमिका के गांव गंगतीरा खुर्द मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां दीपक तिवारी की प्रेमिका के भाई पीतम सिंह मिले।

इसके बाद चारों ने मिलकर नीलेश सोनी से संपर्क किया। 15 जून को दीपक तिवारी व रवेंद्र कुमार व दीपक की प्रेमिका, पीतम सिंह, नीलेश सोनी सभी इलाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने लूटी गई चांदी के तारों को गलवा कर सात ईंटें तैयार कराईं। इसकी पक्की स्लिप नीलेश की जेब से प्राप्त हुई। लूट में मिली चांदी की पाजेब में कुछ पाजेबों को घर इस्तेमाल एवं भविष्य में सैंपल के लिए निकालकर रख लिया।

100 किलो चांदी लूट की थी योजना

आरोपी दीपक तिवारी ने सराफा की दुकान से 100 किलो चांदी लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सका। बावजूद नीलेश सोनी ने उसके ऊपर विश्वास किया और उसे चांदी लूटकर लाने और उसे लेने के लिए दो लाख 08 हजार रुपये पेशी के भी दिए। 
 
विज्ञापन

इसके बाद पांचों लोग 16 जून की रात इलाहाबाद से मथुरा बिडला मंदिर स्थित किराए के मकान में रुके। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो महिला समेत चारों शातिरों को दबोच लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त चोरी की बाइक, चांदी की सात ईंटें, छह जोड़ी पाजेब व दो लाख आठ हजार की नकदी बरामद की।

खुलासे पर सराफा मंडल ने टीम का किया अभिनंदन

चांदी लूट के खुलासे और माल बरामदगी के बाद सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार भाटी समेत अन्य टीम के सदस्यों का पटुका पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें