फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुरानी रंजिश में पहले चले लाठी-डंडे फिर हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र की भगत की नगरिया में ब्राह्मण और जाटव पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई। मारपीट में ब्राह्मण पक्ष के दो लोग घायल हो गए। जाटव पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि शनिवार की शाम को ब्राह्मण पक्ष के रोहित और ललित गांव में घूम रहे थे। तभी वहां से दूसरे पक्ष का रवि नामक युवक निकला। दोनों की आपस में कोहनी टकरा गई। इसको लेकर रोहित, ललित और रवि के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी दोनों के परिजन को लगी तो वह भी लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट होती देख कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन तभी रवि पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में ब्राह्मण पक्ष से नारायण सिंह के सिर में डंडा लगने से चोट लग गई, जबकि साहब सिंह के हाथ में गोली लग गई। दूसरे पक्ष के ललित के भी चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग करने वाला पक्ष भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मारपीट में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें