फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: आलू की फसल डूबी, खेतों में बिछ गया गेहूं

विज्ञापन
मथुरा। टैंटीगांव क्षेत्र में बारिश से गिरी गेहूं की फसल को देखकर परेशान किसान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिन से हो रही बारिश के साथ बृहस्पतिवार की रात हुई ओलावृष्टि ने जिले में फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। आलू की फसल पानी में डूबी हुई है तो गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। कटने के लिए तैयार खड़ी सरसों की बाली अब ढूूंढे से भी नजर नहीं आ रही है। फसल का ये बुरा हाल देख किसानों के होश उड़ गए हैं। शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। किसान दिनभर खेतों में एकत्र किए गए आलू और कटी सरसों की फसल को बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की मध्य रात जमकर बारिश हुई है। रात दो बजे के बाद तो पानी के साथ ओले भी बरसे। ओलावृष्टि का यह दौर करीब 30 से 40 मिनट तक चला है। हालांकि किसानों की नींद तो बादलों की गड़गड़ाहट ने ही खत्म कर दी थी। किसान रात भर जागते हुए यही प्रार्थना करते रहे कि इस आपदा से बचा लीजिए, लेकिन सुबह जब खेतों का हाल देखा तो दिल बैठ गया। हर तरफ फसल की बरबादी का मंजर नजर आया।
ओलावृष्टि के साथ बारिश ने फसल को बुरी तरह से चौपट कर दिया। खेतों में न तो गेहूं की फसल खड़ी दिखाई दी, न सरसों की बाली कहीं नजर आई। आलू किसान किसी तरह से खेत में भरे पानी को निकालने की जुगत में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें