फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरी की टीम ने देखी नालों के पानी से यमुना की बदहाली

विज्ञापन
मथुरा। यमुना के बंगालीघाट पर नमूने एकत्र करती नीरी की टीम। साथ में याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में गिर रहे नालों का निरीक्षण करने राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) की टीम शुक्रवार को मथुरा पहुंची। टीम ने पांच स्थानों पर नालों का निरीक्षण किया और पानी के सैंपल लिए। यहां से टीम आगरा पहुंची है, वहां भी यमुना के पानी के सैंपल लिए जाएंगे। टीम रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।
विज्ञापन

यमुना की बदहाली केे लेकर वर्ष 1985 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पर्यावरणविद एमसी मेहता की याचिका पर सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नीरी इस मामले में जांच कर रही है। इसी के तहत नीरी के डॉ. प्रवीन, नवीन कुमार, सर्वेश समेत छह लोगों की टीम शुक्रवार को मथुरा पहुंची और यमुना में जा रहे कोसी ड्रेन, मसानी नाला, बंगाली घाट नाला, अंबाखार नाला और गोकुल बैराज का निरीक्षण किया और पानी के सैंपल लिए। कोसी ड्रेन का पानी वृंदावन, शेरगढ़, छाता से यमुना में गिरता है।
मसानी शहर का बड़ा नाला है और यमुना से लगा काफी क्षेत्र इससे प्रभावित है। इसी तरह बंगाली घाट नाला और अंबाखार नाला से बड़ी मात्रा में गंदा पानी यमुना में पहुंचता है। इस मामले के दूसरे याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी टीम के साथ रहे। उन्होंने बताया कि नीरी की टीम यहां से आगरा गई है। वहां भी यमुना के पानी के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें