फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क; घर भी नहीं बचा

Mon, 16 Dec 2024 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के तेल माफिया मनोज अग्रवाल की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। कुर्की की ये कार्रवाई तेल माफिया के तीन ठिकानों पर हुई। मनोज की भाभी का घर भी कुर्क कर लिया गया। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा हाईवे थाने की पुलिस के सहयोग से फतेहपुर पुलिस ने तेल माफिया की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। माफिया ने तेल चोरी करके करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन


फतेहपुर के थरियांव, कल्याणपुर और मलवा थाना क्षेत्रों में कुछ वर्ष पूर्व बरौनी पेट्रोल लाइन से करोड़ों रुपये के तेल की चोरी का मामला सामने आया था। जांच में मथुरा के तेल माफिया मनोज अग्रवाल का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने मनोज अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पर फतेहपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।

मामले में फतेहपुर पुलिस ने हाईवे थाने की पुलिस के सहयोग से मथुरा में तीन जगह तेल माफिया मनोज अग्रवाल की तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मनोज अग्रवाल की जमुनाधाम स्थित एक करोड़ 28 लाख के कीमत वाले प्लॉट, मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित गुलमोहर सिटी में मनोज के भाई के प्लॉट और मनोज की भाभी के विश्व लक्ष्मी नगर स्थित घर की कुर्की हुई। तीनों स्थानों पर तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पुलिस द्वारा कुर्क की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें