फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूरिया पंपों पर दाैड़े अधिकारी

विज्ञापन
मथुरा। हाईवे_स्थित यूरिया पंप का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। खरीफ सीजन में खाद की अधिक बिक्री होने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। विभाग के अधिकारी खाद की दुकानों के साथ हाईवे के किनारे संचालित यूरिया पंपों पर निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल से इस साल ज्यादा यूरिया की ब्रिकी हो गई है। उन्होंने बताया कि 2024 में 17859 मीट्रिक टन तो इस साल 25041 मीट्रिक टन अभी तक बिक्री हो चुकी है। किसान ज्यादा मात्रा में यूरिया ले गए हैं। इसका पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 6 यूरिया पंपों का निरीक्षण किया गया है, यहां निरीक्षण करके देखा गया कि यहां तो यूरिया की सप्लाई तो नहीं हो रही है, लेकिन निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वाहनों में प्रयोग होने वाली यूरिया 50 रुपये लीटर के दामों में मिल रही है। उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। जिले की सभी सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें