फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लोकायुक्त ने ठेका अनियमितता मामले में नौ अफसरों-कर्मियों की वर्तमान तैनाती पूछी

Tue, 03 Jan 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा नगर पालिका में 2014-15 में एसटीपी ठेके में अनियमितता संबंधी शिकायत पर लोकायुक्त ने तत्कालीन अधिकारियों के मौजूदा पदों पर तैनाती और सेवानिवृत्त अधिकारियों के घर का पता जिलाधिकारी मथुरा से पूछा है। संभावना जताई जा रही है कि इन लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


नगर पालिका के तत्कालीन कांग्रेस सभासद उमेश भारद्वाज ने लोकायुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2014-15 में एसटीपी ठेके में वित्तीय अनियमितता हुई है। इसकी जांच के दौरान 1. 74 करोड़ की अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार आधा दर्जन अफसरों से वसूली करने की संस्तुति भी की गई थी। 

इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय के अनुभाग अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने इस घोटाले से जुडे़ तत्कालीन 9 अधिकारी और कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती, उनके नाम और पते आदि की जानकारी जिलाधिकारी मथुरा से मांगी है। इनमें तत्कालीन पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और नगर आयुक्त रहे समीर वर्मा का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही केपी सिंह तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, केआर सिंह तत्कालीन अवर अभियंता जलकल, उदयराम यादव तत्कालीन सहायक अभियंता, विकास गर्ग तत्कालीन लेखाकार, टुकेश शर्मा तत्कालीन जलकल लिपिक, ब्रजेश कुमार तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और वर्तमान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


लोकायुक्त कार्यालय ने तैनात अधिकारी कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और सेवानिवृत्त के घर का पता भी मांगा है। इससे एक बार फिर संबंधित अधिकारियों पर एसटीपी संचालन से जुडे़ घोटाले में कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें