फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक साल में आई 16827 शिकायतों में से 16383 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता सभापति अंगद कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में सभापति ने आबादी के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। कहा कि वर्तमान रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 तहसील स्तर पर 22, कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे तथा शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे आपूर्ति प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 अभी तक 16827 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें 16383 शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित हो गया है 444 शिकायतें लंबित है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप परिवर्तकों की स्थिति, रखरखाव की जानकारी ली। बताया कि जिले में 529420 उपभोक्ता हैं।
विद्युत चोरी रोकने के लिए निगम के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि साल भर में विजिलेंस ने विद्युत चोरी की 1554 प्राथमिकी दर्ज की कराई। इसके सापेक्ष 1554 मुकदमों का एसेसमेन्ट किया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर विगत एक वर्ष का 5461.55 लाख रुपये बिल बकाया है। इसके सापेक्ष 3480.02 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सदस्य अनूप कुमार गुप्ता, सत्यपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, एमएलसी योगेश नौहवार, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें