फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओसीबी में खराबी, तार बदलने के नाम पर 5 घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर ओसीबी में खराबी आने और 11 केवीए के तार बदले जाने से नगर के कई हिस्सों की आपूर्ति 4 से 5 घंटे बंद रही। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर गोपाल बाग फीडर की ओसीबी में बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे अचानक खरीबी आ गई। इससे आर्य नगर, बाईपास, हरि विहार काॅलोनी, पंजाबी काॅलोनी, लिंक रोड, ब्राह्म्णपुरी, तालाबशाही, खेडा, भगवती रोड आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। एसएसओ ने इसकी जानकारी एसडीओ पंकज कुमार को दी। मेंटीनेंस टीम वहां पहुंची और ओसीबी को सही करने में जुट गई। शाम को करीब 5 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
बृहस्पतिवार को ईदगाह रोड पर 11 केवीए विद्युत लाइन के जर्जर तार बदलने का काम किया गया। इस दौरान लगभग 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। सुबह साढ़े 10 बजे से रामनगर, दिल्ली गेट, गोपाल नगर, गुरूषगंज, पशु पैठ, हलवाई गली, सराफा बाजार, मैन बाजार, भरत मिलाप चौक, शैखान, सैनी बस्ती आदि की आपूर्ति बंद रही। देर शाम साढ़े 5 बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई। एसडीओ पंकज कुमार का कहना था कि ओसीबी में आई खराबी को दुरुस्त कर तथा तार, पोल बदलने के बाद आपूर्ति सामान्य करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें