फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर अपराधियों ने की इतनी नीच हरकत...महिलाओं के ऐसे फोटो कर दिए वायरल, किसी से नजर भी नहीं मिला पा रहीं

Mon, 28 Jul 2025 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

साइबर अपराधियों ने मथुरा की दो महिलाओं के साथ ऐसा कारनामा कर डाला, जिससे वो शर्म से किसी से नजर भी नहीं मिला पा रही हैं। सोशल मीडिया एकाउंट से उनके फोटो चुराकर एडिट किए।  इसके बाद अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों द्वारा महिलाओं की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक महिला के भाई को अश्लील फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। वहीं दूसरी महिला का फर्जी वीडियो बनाकर गंदी साइट पर अपलोड कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़िताओं ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि साइबर जालसाजों ने उनके सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो ले लिए और उन्हें एडिट कर अश्लील फोटो बना दिया। इसके बाद उनके भाई के व्हाट्सएप पर इन फोटो को भेज दिया। भाई ने विरोध किया तो जालसाज ब्लैकमेल करने लगा और कई साइटों एवं गंदी वेबसाइटों पर फोटो अपलोड करने की धमकी देने लगा। वहीं राया के सादाबाद रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि फर्जी तरीके से साइबर जालसाजों ने उनकी पत्नी का चेहरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाकर गंदी साइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उनके परिवार को बदनाम करने की नीयत से किसी ने यह घिनौना कृत्य किया है। हालांकि दोनों की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वेबसाइटों से अश्लील फोटो व वीडियो हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें