फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली बेटियां, सबसे पहले डालेंगे अपना वोट

Mon, 16 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
केआर गर्ल्स कालेज में वोटिंग के लिए शपथ
विज्ञापन
बेटियां सबसे पहले बूथ पर जाकर अपना वोट डालेंगी। पास-पड़ोस के लोगों को भी वोट डालने के लिए कहेंगी। सोमवार को केआर गर्ल्स डिग्री कालेज में सभी छात्राओं ने वोट डालने की शपथ ली। शिक्षिकाएं भी इस मुहिम से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला का अभियान शत प्रतिशत मतदान से हर रोज बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। सोमवार को किशोरी रमण गर्ल्स डिग्री कालेज में वोट डालने की शपथ ली गई। यहां बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने कहा कि मतदान वाले दिन वह सुबह को सबसे पहले बूथ पर पहुंचेंगी।

कालेज में प्राचार्य डा. शोभा पाठक ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। पूरी जिम्मेदार के साथ मत का प्रयोग करना चाहिए। सुबह को पहले वोट डालें उसके बाद दूसरे काम। इस दौरान डा. रेखा चौहान, डा. रश्मि शर्मा, डा. रागिनी अग्रवाल, डा. शीला पांडेय, डा. माधुरी सिंह, डा. मोनिका दीक्षित, डा. कविता कनौजिया, डा. सुजाता, डा. निधि शर्मा समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


पतंग उड़ाकर दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश
अमर उजाला की मुहिम से जुड़कर प्रशासन ने सोमवार को रेलवे ग्राउंड में पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पतंगों पर शत प्रतिशत मतदान का संदेश लिखकर आसमान में उड़ाया गया। इस प्रतियोगिता का मकसद लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें