बीएसए कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद एनएसयूआई के छात्र।
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्रों ने बीएसए कॉलेज में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वह छात्र हितों के लिए आवाज उठाएंगे और सरकार की कुरीतियों को उजागर करेंगे।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया के नेतृत्व में छात्र हितों पर चर्चा की गई। सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होने और एक नई छात्र क्रांति का आह्वान किया। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. विजय नारायण ने कहा कि सरकार की कुरीतियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होना होगा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल और पीसीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने जिले में एक नई छात्र क्रांति का आगाज करने का आह्वान किया है। इस दौरान हरीश पचौरी, विष्णु शर्मा, पियुष अग्रवाल और शुभम चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बने अजय
मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अजय कुमार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया है। पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। मांट के गांव बदनपुर निवासी अजय कुमार पूर्व में भी जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए आला कमान ने फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, डॉ प्रवीन भास्कर, मनोज, प्रदीप सागर, गीता दिवाकर और रवि कुमार तवंर समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी है। संवाद