फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी करने वालों पर लगेगी एनएसए : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। जनपद से गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस के साथ मंगलवार को समन्वय बैठक एक होटल में हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तीनों तेल कंपनियों को पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने वाले व तेल चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्पष्ट कहा कि तेल चोरी करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को सुरक्षा एवं निगरानी के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की। बैठक में तीनों कंपनियों के अधिकारियों ने पाइपलाइन एवं इसकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तेल कंपनियों व पुलिस के आपसी सहयोग बनाए रखने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने या चोरी की घटना की स्थिति में पुलिस द्वारा मौके पर निरीक्षण कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पाइपलाइन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एचपीसीएल के सुदीप घोष (डीजीएम), आईओसीएल के बीपी पोद्दार (डीजीएम) एवं बीपीसीएल के प्रवीण खोड़दे (वरिष्ठ प्रबंधक), एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें