फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेनों की तरह मोबाइल पर मिलेगी बसों की लोकेशन, डाउनलोड कर लें मार्गदर्शी एप...पल-पल का मिलेगा अपडेट

Tue, 21 Jan 2025 02:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोडवेज बस यात्रियों को अब बस के इंतजार में घंटों नहीं बिताने होंगे। वे ट्रेनों की तरह मोबाइल पर बसों की लोकेशन जान सकेंगे। रोडवेज बस स्टैंड पर लगी एलईडी में पल-पल की लोकेशन अपडेट हो रही है।
 
विज्ञापन
मथुरा। नए रोडवेज बस स्टैंड पर लगी एलईडी में मिल रही बसों की लाइव लोकेशन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की तरह बसों में भी यात्रियों को लोकेशन देने के लिए मथुरा डिपो ने एक कदम आगे बढ़ाया है। डिपो की 164 बसों में से 130 बसों की अब घर बैठे मोबाइल पर यात्री लाइव लोकेशन देख सकेंगे। ऐसे में अब यात्रियों को रोडवेज बस कहां और कब पहुंचेगी, इसकी सटीक जानकारी मार्गदर्शी एप पर मिलेगी। रोडवेज बस स्टैंड पर लगी एलईडी में पल-पल की लोकेशन अपडेट हो रही है।
विज्ञापन


 

निगम के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने डिजिटल क्षेत्र में विस्तार किया है। एसी से लेकर सामान्य बसों की ऑनलाइन सीट बुकिंग के साथ लाइव लोकेशन देने के लिए बसों में वाहन ट्रैकिंग प्रणाली (वीटीएस) और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस किया है। इसके साथ ही बसों की लोकेशन जानने के लिए मार्गदर्शी एप को लॉन्च करके मथुरा डिपो की बसें इसमें अपलोड कर दी गई हैं।

 

बसों के नंबर के साथ कहां पर हैं इसकी सही जानकारी मोबाइल से मिलेगी। ऐसे में सर्दी में यात्रियों को सफर करने के लिए बस स्टैंड पर कौन सी बस कहां और कहां जाएगी इसकी भी अपडेट इस पर मिल सकेगी। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि 130 बसों को मार्गदर्शी एप पर अपलोड कर दिया गया है और बसों में भी यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगी स्क्रीन पर दिखेगी बसों की स्थिति
निगम के अधिकारियों ने बताया कि नए बस स्टैंड पर आते ही यात्रियों को गेट पर ही बस की लोकेशन पता करने के लिए एलईडी लगा दी गई है, जिसमें रियल टाइम बेसिस पर बसों की लोकेशन और समय देख सकेंगे। स्क्रीन पर बसों की चाल को रेड और ग्रीन सिग्नल के जरिए यात्री जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें