फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अब फ्री वाई-फाई

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नगर निगम में ई-टेंडरिंग प्रणाली फेल हो गई
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार से वाई-फाई की सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां यात्री निशुल्क इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यात्रियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उत्सुकता पूर्वक अपने मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट किया।
विज्ञापन


धार्मिक नगरी होने के कारण मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को ‘ए’ श्रेणी और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है। इसके तहत रेलवे यहां यात्री सुविधाओं को भी उसी स्तर का करने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत रविवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निशुल्क वाई-फाई इंटरनेट सुविधा शुरू की गई।

यात्रियों के लिए यह सुविधा निशुल्क है और फिलहाल इंटरनेट प्रयोग करने के लिए समय भी निर्धारित नहीं किया गया है। अभी यात्री वाई-फाई इंटरनेट का अनलिमिटेड उपयोग कर सकते हैं। वाई-फाई सुविधा शुरू होने से ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियाें को अब स्टेशन पर बोरियत महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें