फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल दवाएं भी बनाएगी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी

Sat, 24 Sep 2016 01:09 AM IST
रामकुमार रौतेला
विज्ञापन
Dabur will invest more in herbal segment to compete with patanjali - फोटो : getty
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा अब हर्बल मेडिसन तैयार करने जा रहा है। इसके लिए हर्बल पार्क की भी स्थापना की जाएगी।  
विज्ञापन

मनुष्य में आयुर्वेदिक दवाओं का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है।

इसे अब वेटरनेरी के क्षेत्र में भी कारगर बनाने की प्लानिंग पर यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने काम शुरू कर दिया है। डाबर कंपनी के साथ एक अनुबंध के तहत दोनों हर्बल दवाओं के लिए मिलकर काम करेंगे। विवि के कुलपति डा. केएमएल पाठक ने बताया कि इसकी शुरुआत वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कैंपस में दो एकड़ में स्थापित होने जा रहे हर्बल गार्डन से होने जा रही है।

इसमें ऐसे पौधे लगाए जाएंगे, जो हर्बल मेडिसिन के लिए उपयोगी साबित हों। इसके लिए विश्वविद्यालय ने कैंपस में ही दो एकड़ जमीन चयनित कर ली है। पौधरोपण के बाद यहां से गुजरने वालों को हर्बल सुगंध का अहसास होगा।
विज्ञापन


हर्बल पार्क की आधारशिला रखेंगे कृषि मंत्री
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थापित होने वाले हर्बल पार्क को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम दिया गया है। इसकी आधारशिला भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस समारोह के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह रखेंगे।

मेडिसन प्लांट की खेती को मिलेगा बढ़ावा
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी हर्बल मेडिसन प्रोजेक्ट को आसपास के किसानों के लिए भी लाभकारी बनाने की तैयारी में है। इसके लिए यूनिवर्सिटी की कोशिश होगी कि भविष्य में किसान से हर्बल पौधों का उत्पादन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें