फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि और ननिहाल में वर्षभर जलेगी ज्योति

Sat, 24 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दीनदयाल धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार जयपुर और नगला चंद्रभान में वर्षभर ज्योति जलेगी। रथयात्रा के साथ ये ज्योति दीनदयाल धाम पहुंच गई है। यहां इसे प्रज्वलित किया गया। यहां से ये दिल्ली के रास्ते 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की ननिहाल जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव समारोह 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। पांच दिन चलने वाले इस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। इसी प्रक्रिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ननिहाल जयपुर से चलकर रथयात्रा उनके ममेरे भाई के नेतृत्व में गुरुवार को देर शाम दीनदयाल धाम पहुंची। यहां रथयात्रा के साथ जयपुर से लाई गई मशाल ज्योति को प्रज्वलित किया गया। 

यह ज्योति अब दिल्ली अशोक रोड स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के बाद 25 सितंबर को जयपुर पहुंचेगी, जो वर्ष भर प्रज्वलित रहेगी। मेला के मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि एक मशाल ज्योति पंडितजी की जन्मभूमि दीनदयालधाम में प्रज्वलित होगी। यह ज्योति भी वर्ष भर जलती रहेगी।
विज्ञापन


महिलाएं भी दिखाएंगी अमित शाह की रैली में दमखम
भारतीय जनता महिला मोर्चा भी दीनदयाल धाम में 28 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में दमखम दिखाएगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक में ब्रजप्रांत महिला सम्मेलन की संयोजक रश्मि सिंह ने अक्तूबर में होने वाले महिला सम्मेलन और अमित शाह की रैली की तैयारियों पर चर्चा की। अध्यक्षता डा. दीपा अग्रवाल ने की। बैठक में जिला मंत्री हीरा अतेन्द्र, छाया रावत, मधु खण्डेलवाल, मीरा मित्तल, निर्मला सिंह, श्रेष्ठा जैन, सरोज, मधु गुप्ता, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद रहीं। संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीलम पांडे ने किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी, सिद्वार्थ लोधी, भूवन भूषण कमल, जिला मीडिया प्रमुख संजय शर्मा ने दीनदयाल धाम में आयोजित हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।

घर सजेंगे, गूंजेंगे लोकगीत
लुप्त होते लोकगीत, गायब होती घर सजाने की परंपरा को दीनदयाल धाम संजो रहा है। माध्यम बन रहे हैं मातृ मंडल के प्रयास। मंडल की ओर से महिलाओं को घर सजाने के परंपरागत तरीके बताए जाते हैं। गांवों से दूर हो रही प्रचीन विद्या अंत्योदय की धरा पर आज भी जीवित है।

वैसे तो मातृ मंडल में शामिल नारी शक्ति वर्षों से दीनदयाल धाम में लोकगीत की गायकी की पुरा विद्या को बढ़ावा देने में जुटी है। दीनदयाल धाम जन्मोत्सव में इसका आनंद ही अलग होता है। भाव बरसते हैं। दिलों की गहराइयों में विरह का दर्द पैदा करते लोकगीतों के सुर यहां की पहचान बन चुके हैं। शहरी वातावरण से यहां आने वाली महिलाएं जब लोकगीतों का गान करती है, तो अलग ही भाव बन जाता है। ऐसे में गांव और शहर के बीच गायकी का अलग अंदाज देखने को मिलता है। 

ब्रज प्रांत संयोजिका रीना सिंह ने बताया कि दीनदयाल मेला महिलाओं के कार्यक्रम से शुरू होकर महिलाओं के ही कार्यक्रम के साथ संपन्न होता है। मेला के पहले दिन 25 सितंबर को गांव के घरों को हिंदू घर के स्वरूप जैसे माहौल से सजाया जाएगा। गांव की महिलाएं घरों को सुंदर दिखाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। उन्होंने बताया, इस दिन का मेला युवती, बालिकाओं को महिलाओं के लिए ही होगा। घर सजाओ... के बाद रंगोली और मंगल कलश सजाओ प्रतियोगिता होगी। कलश सज्जा तो पहली बार शामिल की गई है। 27 को बालकृष्ण स्वरूप और मेंहदी प्रतियोगिता होगी। मेले की अनोखी लोकगीत प्रतियोगिता 29 सितंबर को होगी।

मेले में यह आएंगे
मेला समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल ने बताया कि पांच दिवसीय मेला में 26 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, 28 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौंसबोले आएंगे। मेले में खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय सक्सेना, जयप्रकाश तोमर, विहिप के अंतराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश भी शामिल होंगे।

सांसद हेमामालिनी 26 को बरसाना में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव घूम लोगों से रैली में चलने का आह्वान कर रहे हैं। इसी के तहत सांसद हेमामालिनी 26 सितंबर को शाम चार बजे बरसाना में ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें