फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परीक्षा केंद्रों को लेकर आईं आपत्तियों पर अब जिला समिति लेगी निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षा तिथि जारी होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बोर्ड की ओर से 121 केंद्र प्रस्तावित हैं। इन केंद्रों के लिए आईं 229 आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्रों पर निर्णय लेकर सूची 23 नवंबर तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन




अनंतिम सूची पर 35 स्कूलों की ओर से केंद्र बनाए जाने और करीब 32 स्कूलों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की ओर से छात्र संख्या कम करने व केंद्र नहीं बनाए जाने का अनुरोध किया गया था। इसके अलावा विद्यालय में तकनीकी सुविधाओं का अभाव, सिर्फ हाईस्कूल का केंद्र बनाए जाने, छात्राओं के परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी जैसी आपत्तियां आई थीं।

डीआईओएस रविंद्र कुमार के अनुसार आपत्तियों की हकीकत परखने के लिए तहसीलों में एसडीएम के साथ प्रधानाचार्यों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अब जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष एसडीएम की ओर से यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसी के आधार पर नए केंद्र बनाने व हटाने पर विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें