फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले के 1536 परिषदीय स्कूलों में अब कॉन्वेंट की तर्ज पर होगी पढ़ाई

विज्ञापन
मथुरा। नंदगांव के लालपुर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते विद्यार्थी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। अब परिषदीय विद्यालयों में भी पढ़ाई का तरीका कॉन्वेंट स्कूलों जैसा होगा। जिला स्तर पर नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक कक्षा का समय 40 मिनट तय किया गया है और लंच के लिए 30 मिनट का समय होगा। इस बदलाव का मकसद शिक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।
विज्ञापन

जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें 1.25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों में अब 8 विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से लगाई जाएंगी। सुबह की शुरुआत 15 मिनट की प्रार्थना सभा से होगी, जिसमें योग, समाचार वाचन और अनुशासन पर विशेष जोर रहेगा।
इसके बाद पीरियड शुरू होंगे। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पूरे सप्ताह का टाइम टेबल तैयार कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे, ताकि अभिभावकों और निरीक्षण टीम को इसकी जानकारी मिल सके। प्रत्येक पीरियड की शुरुआत पिछली पढ़ाई की पुनरावृत्ति से होगी, बीच का समय नए पाठ पर केंद्रित रहेगा और अंत में संक्षिप्त दोहराव अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और गणित विषय का विशेष प्रावधान किया गया है। इन विषयों के लिए प्रतिदिन 120 मिनट का समय सुनिश्चित किया गया है। शनिवार को गतिविधि आधारित शिक्षण होगा, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और सीखने की रुचि बढ़े। भोजन अवकाश 10:15 से 10:45 बजे तक तय किया गया है। बीएसए रवींद्र सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी विद्यालयों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें